विश्व आदिवासी महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ, जनजातीय संस्कृति और विरासत को संजोने पर जोर
मिर्जापुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर हलिया क्षेत्र के हथेड़ा स्थित बिरसा मुंडा ग्राउंड में रविवार को विश्व आदिवासी महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और विशिष्ट अतिथि छानबे विधायक रिंकी कोल मौजूद रहीं।
मिर्जापुर

6:25 PM, Aug 9, 2026
हनीफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्समीरजापुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर हलिया क्षेत्र के हथेड़ा स्थित बिरसा मुंडा ग्राउंड में रविवार को विश्व आदिवासी महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और विशिष्ट अतिथि छानबे विधायक रिंकी कोल मौजूद रहीं।
मुख्य अतिथि आशीष पटेल ने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हथेड़ा स्थित बिरसा मुंडा ग्राउंड में आयोजित यह महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्राचीन एवं समृद्ध जनजातीय सभ्यता, संस्कृति और विरासत को संजोने तथा उसे देश-दुनिया में पहचान दिलाने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से जनजातीय समाज की परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
Advertisement
कार्यक्रम का संयोजन जोन अध्यक्ष जनार्दन कोल ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर पटेल, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, प्रदेश महासचिव शिक्षक मंच लाल बहादुर पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच मुन्नर पटेल, प्रदेश सचिव व्यापार मंच रवि शंकर सिंह पटेल, प्रदेश सचिव छात्र मंच दिलीप पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, जिला सचिव विकास सोनकर सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा जोन अध्यक्ष अखिलेश बिंद, गुलाब बहादुर पटेल, विकास पटेल, सुनील कुमार पटेल, हर्षित पटेल, इंदु पटेल, शशिकांत पटेल, गौरव पटेल, शेरू पटेल, कल्पना सिंह पटेल, अजय पटेल, अजय कुमार पटेल और सोनू पटेल सहित आदिवासी समाज के हजारों लोग महोत्सव में शामिल हुए।
