मसोई में आस्था का महापर्व: ब्लॉक मुख्यालय से निकली भव्य शोभायात्रा, नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ
शोभायात्रा शहाबगंज ब्लॉक मुख्यालय से प्रारंभ होकर मसोई गांव का भ्रमण करती हुई हनुमान मंदिर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसके साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। तत्पश्चात कथा स्थल पर प्रथम दिवस की श्रीराम कथा का मंगलमय आरंभ हुआ, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
शहाबगंज, चंदौली

7:29 PM, Apr 24, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज (चंदौली)। मसोई गांव में शुक्रवार को भक्ति, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आकर्षक झांकियों और “जय श्रीराम” के गगनभेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र राममय हो उठा।
शोभायात्रा शहाबगंज ब्लॉक मुख्यालय से प्रारंभ होकर मसोई गांव का भ्रमण करती हुई हनुमान मंदिर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई, जिसके साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। तत्पश्चात कथा स्थल पर प्रथम दिवस की श्रीराम कथा का मंगलमय आरंभ हुआ, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
Advertisement
मानस परिवार सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित यह दिव्य श्रीराम कथा 2 मई तक चलेगी। कथा वाचक मानस मर्मज्ञ परम पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को श्रीराम चरित की अमृतमयी धारा में सराबोर कर रहे हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा नेता सुर्यमुनि तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह, कुलदीप सिंह, चंदेश उर्फ मिंटू पांडेय, मंटू सिंह, मुरारी गुप्ता, प्रवीण पांडेय, अमित सिंह, अरुण सिंह, राजवंश सिंह, जयप्रकाश पुजारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे