शहीद हीरा सिंह महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का भव्य समापन, पूजा और ज्वाला बने ओवरऑल चैंपियन
धानापुर (चंदौली)। धानापुर कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शानदार समापन हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह मुख्य अतिथि तथा डॉ. किरण यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दूसरे दिन रिले रेस, कबड्डी, रस्साकशी, स्लो साइकिल रेस, म्यूजिकल चेयर, योगा एवं दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियो
धानापुर, चंदौली

4:38 PM, Nov 20, 2026
दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित
धानापुर (चंदौली)। धानापुर कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शानदार समापन हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह मुख्य अतिथि तथा डॉ. किरण यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दूसरे दिन रिले रेस, कबड्डी, रस्साकशी, स्लो साइकिल रेस, म्यूजिकल चेयर, योगा एवं दौड़ सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम में कबड्डी पुरुष वर्ग में ज्वाला यादव की टीम विजेता तथा अभिषेक पाण्डेय की टीम उपविजेता रही। वहीं महिला वर्ग में खुशबू की टीम ने प्रथम और अंकिता की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ महिला वर्ग में पूजा की टीम प्रथम, अंशप्रिया की टीम द्वितीय और तनु की टीम तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में सौरभ गुप्ता की टीम ने प्रथम, अभिषेक शर्मा की टीम ने द्वितीय और विशाल यादव की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
Advertisement
समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल समारोह के संयोजक डॉ. नौशाद अहमद ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. किरण यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित करते हैं।
मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह ने अपने समापन संबोधन में कहा कि वार्षिक क्रीड़ा समारोह महाविद्यालय का महत्वपूर्ण आयोजन है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों को परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंत में प्राचार्य ने दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह के सफल आयोजन के लिए संयोजक डॉ. नौशाद अहमद सहित सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नौशाद अहमद एवं डॉ. प्रवेश कुमार ने किया।
