शासन और बीएसए का आदेश बेअसर, ज्यादातर परिषदीय विद्यालय मिले बंद
शासन के निर्देश पर जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में 12 जुलाई को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने का आदेश जारी किया गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए 12 जुलाई को विद्यालय खुले रखने को कहा था। कार्यक्रम में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति भी अनिवार्य की गई थी।
चन्दौली

10:35 AM, Jul 12, 2026
12 जुलाई को वृहद पौधरोपण व प्रतियोगिताओं के आयोजन का था आदेश, शिक्षकों-कर्मचारियों की उपस्थिति थी अनिवार्य
धानापुर विकासखंड के कंपोज़ीट विद्यालय मड़ाई में 11 स्टॉफके बावजूद कोई नही रह उपस्थित
ग्रामीणों जी शिकायत के बावजूद विभाग द्वारा नही होती है कार्यवाही
चंदौली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के बावजूद रविवार को जिले के ज्यादातर परिषदीय विद्यालयों में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम और पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों का आयोजन होता नजर नहीं आया। कई विद्यालय बंद मिले। ऐसे में विभागीय आदेश के अनुपालन और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Advertisement
शासन के निर्देश पर जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में 12 जुलाई को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने का आदेश जारी किया गया था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए 12 जुलाई को विद्यालय खुले रखने को कहा था। कार्यक्रम में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति भी अनिवार्य की गई थी।
आदेश के अनुसार विद्यालय परिसर में उपलब्ध स्थान पर फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया जाना था। साथ ही प्रत्येक पौधे की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश भी दिए गए थे। लेकिन कई विद्यालयों के बंद रहने से पौधरोपण कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों में ‘हरित विद्यालय’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता, ‘पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा ‘वृक्षों का महत्व’ विषय पर आलेख एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता कराने के निर्देश थे। विजेता बच्चों को विद्यालय स्तर पर प्रोत्साहित करने की भी बात कही गई थी।