आयुष्मान योजना के तहत संध्या हॉस्पिटल में बन रहे गोल्डन कार्ड
आयुष्मान योजना के तहत संध्या हॉस्पिटल में बन रहे गोल्डन कार्ड
चंदौली

3:02 PM, May 13, 2026
धानापुर। ब्लॉक नहर स्थित संध्या हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों का निःशुल्क गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। गोल्डन कार्ड के माध्यम से अस्पताल में मरीजों का निःशुल्क इलाज भी किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आयुष्मान लेटर, लाल या सफेद राशन कार्ड, आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है। योजना के अंतर्गत मरीजों को ऑपरेशन व मेडिसिन से संबंधित इलाज निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement
अस्पताल में मूत्र रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, जनरल सर्जरी, नाक-कान-गला रोग समेत आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा मियादी बुखार, मलेरिया, पेशाब संक्रमण, कमजोरी और आंत संबंधी बीमारियों का उपचार भी किया जा रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मेन रोड नहर ब्लॉक स्थित अस्पताल में संपर्क किया जा सकता है।
