गांवों में जाकर पार्टी के नीतियों को बताने का करे काम-लाल बिहारी यादव
पीडीए का सम्मान अखिलेश यादव के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इसमें बरहन गांव निवासी जगमेंद्र यादव प्रधान को प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ बनाए जाने पर स्वागत किया गया
कमालपुर

जगमेंद्र यादव का स्वागत करते सपा कार्यकर्ता
6:21 PM, June 29, 2025
नवीन राय
कमालपुर।क्षेत्र के जनौली स्थित लॉन में रविवार को पीडीए का सम्मान अखिलेश यादव के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इसमें बरहन गांव निवासी जगमेंद्र यादव प्रधान को प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ बनाए जाने पर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि नेता विरोधी दल विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने सपा के नीतियों व संगठन की मजबूती पर बल दिया।वही आगामी विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया।
Advertisement

स्वागत समारोह में उपस्थित ग्रामीण
लालबिहारी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों मजदूरों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती है। लेकिन आज सत्ता में बैठे लोग गरीबों का शोषण कर रही है।सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शांति का संदेश देकर समाज को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।सत्ता में बैठी सरकार ने छात्र, नौजवान, किसान, व्यापारी सारे लोग त्रस्त हैं।पूर्व सांसद राम किशुन यादव ने कहा कि नौकरियों में एक जात विशेष के लोगों को तवज्जो दिया जा रहा है।पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी का संघर्षों से पुराना नाता है।संघर्ष के बल पर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा।नवनियुक्त प्रदेश सचिव जगमेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने मुझपर भरोसा कर जो जिम्मेदारी दी है उसको पूरी ईमानदारी से निभाने का काम करूंगा।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व संचालन गुरुप्रकाश यादव ने किया।इस मौके पर सांसद वीरेंद्र सिंह,पूर्व सांसद रामकिशुन यादव,पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू,विधायक प्रभु नारायण यादव, जिपंस अंजनी सिंह,डॉ0 वीरेंद्र बिंद,महेंद्र यादव, रमेश यादव, रामधनी यादव, रामजनम यादव, दयाराम यादव,सुरेश यादव,राम भुवन मौर्या, बृजेश यादव, मंगल कवि, नन्द कुमार राय, आरिफ खान, इबरार अहमद, सत्येंद्र यादव सत्या, जय विक्रांत, जिज्ञासा यादव, अन्नू गुप्ता, इंदल यादव, प्रमोद रस्तोगी, जयनाथ यादव आदि रहे।