हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली
शहाबगंज। ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खरौझा में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की कक्षा पांच की छात्राओं रूचि, अर्चना, निधि, सुमन आदि ने देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर आकर्षक रंगोली बनाई। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
शहाबगंज, चंदौली

5:06 PM, Aug 11, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खरौझा में विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की कक्षा पांच की छात्राओं रूचि, अर्चना, निधि, सुमन आदि ने देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर आकर्षक रंगोली बनाई। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
छात्राओं ने रंग-बिरंगे रंगों का प्रयोग करते हुए सुंदर एवं मनमोहक रंगोली तैयार की। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों ने छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
Advertisement
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवनीश सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य बच्चों और आमजन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है।
इस अवसर पर शिक्षक श्री राम पाण्डेय, बलवंत और नसीम अहमद सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
