जूडो कराटा सीख कर बच्चियां अपने आत्म सम्मान की कर सकती है रक्षा रमेश जायसवाल
शहाबगंज । संत कबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इलिया का वार्षिकोत्सव समारोह शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीडीडीयू नगर के विधायक रमेश जायसवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह तथा चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
शहाबगंज, चंदौली

6:07 PM, Feb 7, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह
शहाबगंज । संत कबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इलिया का वार्षिकोत्सव समारोह शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीडीडीयू नगर के विधायक रमेश जायसवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह तथा चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, लोकगीत, प्रहसन, एकांकी, कव्वाली, भक्ति संगीत, देशभक्ति गीत तथा नशा मुक्ति और सीमा पर तिरंगा लहराने जैसे सामाजिक और देशभक्ति विषयों पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वही विज्ञान प्रदर्शनी के द्वारा आगंतुकों को मन मोह लिया।
Advertisement
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जबकि जूडो कराटा सीख कर अपनी आत्म रक्षा कर सकती है।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा स्नेहा कुमारी को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने पर मुख्य अतिथि के हाथों विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को रेंजर, साइकिल, पंखा, घड़ी सहित अन्य पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक राधा कृष्ण जायसवाल ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।