महिलाओं को बकरी पालन के जरिए आत्मनिर्भर बनने का दिया प्रशिक्षण, बताईं आधुनिक तकनीकें
शहाबगंज, चंदौली। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को दो दिवसीय आजीविका गतिविधि के तहत बकरी पालन विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन पशु चिकित्सालय परिसर में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण SWARG संस्था द्वारा संचालित तथा TDH के सहयोग से संचालित परियोजना के अंतर्गत दिया गया।
शहाबगंज, चंदौली

4:18 PM, Nov 23, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज, चंदौली। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सोमवार को दो दिवसीय आजीविका गतिविधि के तहत बकरी पालन विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन पशु चिकित्सालय परिसर में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण SWARG संस्था द्वारा संचालित तथा TDH के सहयोग से संचालित परियोजना के अंतर्गत दिया गया।
प्रशिक्षण में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुजीत कुमार ने महिलाओं को बकरी पालन के महत्व और इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बकरी को गरीब की गाय कहा जाता है। कम लागत में बकरी पालन शुरू कर महिलाएं अपनी आय बढ़ा सकती हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं।
उन्होंने बकरियों की उन्नत नस्लों का चयन, बकरी के बाड़े का निर्माण, बीमारियों की पहचान, बचाव, टीकाकरण तथा उचित खानपान और रखरखाव के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बकरी पालन को व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी।
Advertisement
प्रशिक्षण में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान परियोजना समन्वयक निधिरिका सिंह, प्रशिक्षण समन्वयक विपुल मिश्रा तथा कम्युनिटी एनिमेटर सुनीता एवं खुशबू , प्रियंका,सोनी, मालती, संध्या,बंदना,सुमन की सहभागिता रही।
