कम्पोजिट विद्यालय बड़ौरा में रात के अंधेरे में अराजकतत्वों का जमावड़ा
शहाबगंज, चंदौली। क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बड़ौरा परिसर में शाम होते ही अराजकतत्वों का जमावड़ा लगने का मामला सामने आया है। विद्यालय परिसर में शराब और गुटखा-पान का सेवन करने, गाली-गलौज करने तथा तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक ने थाना प्रभारी शहाबगंज को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शहाबगंज, चन्दौली

3:59 PM, Nov 5, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सWriting
शराब और गुटखा-पान के सेवन के साथ गाली-गलौज व तोड़फोड़ का आरोप, प्रधानाध्यापक ने पुलिस से लगाई गुहार
शहाबगंज, चंदौली। क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय बड़ौरा परिसर में शाम होते ही अराजकतत्वों का जमावड़ा लगने का मामला सामने आया है। विद्यालय परिसर में शराब और गुटखा-पान का सेवन करने, गाली-गलौज करने तथा तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक ने थाना प्रभारी शहाबगंज को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
Advertisement
प्रधानाध्यापक मुसाफिर सिंह की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, शाम और रात के समय कुछ अराजकतत्व विद्यालय परिसर में प्रवेश कर जाते हैं। आरोप है कि परिसर में बैठकर शराब और गुटखा-पान का सेवन करने के साथ गाली-गलौज करते हैं। इतना ही नहीं, विद्यालय में तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विद्यालय परिसर में इस तरह की गतिविधियों से शैक्षणिक माहौल प्रभावित होने के साथ ही विद्यालय की संपत्ति और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
प्रधानाध्यापक ने पुलिस से विद्यालय परिसर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने, नियमित निगरानी करने और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
