बुजुर्ग महिलाओं को झांसा देकर जेवर उतरवाने वाला गिरोह पकड़ा, 3 गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
थाना बलुआ पुलिस ने टप्पेबाजी की दो घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से टप्पेबाजी के माल की बिक्री से संबंधित 5,220 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
बलुआ, चंदौली

6:50 PM, Aug 4, 2026
सुधींद्र पाण्डेय
जनपद न्यूज़ टाइम्सचन्दौली। थाना बलुआ पुलिस ने टप्पेबाजी की दो घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से टप्पेबाजी के माल की बिक्री से संबंधित 5,220 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को सेवई का पूरा के पास धानापुर-चहनिया मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने गिरोह को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अकेले आने-जाने वाली बुजुर्ग महिलाओं को बातचीत में उलझाकर विश्वास में लेते थे और झांसा देकर उनके पहने हुए सोने के आभूषण उतरवा लेते थे।
पुलिस के अनुसार, गिरोह ने 26 जुलाई 2026 को चहनिया बाजार में एक बुजुर्ग महिला से सोने के टप्स और लॉकेट लगी मंगलसूत्र तथा 1 अगस्त 2026 को दूसरी बुजुर्ग महिला के दोनों कानों के सोने के टप्स इसी तरीके से ठग लिए थे।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए आभूषण गाजीपुर निवासी राहुल ठठेरा उर्फ गोलू को कम कीमत पर बेचे जाते थे। राहुल देवरिया क्षेत्र में बर्तन एवं सोने-चांदी के आभूषण का कारोबार करता है और वह इन आभूषणों को गलाकर आगे बेच देता था। पुलिस ने उसे टप्पेबाजी के माल का बकाया भुगतान करने के दौरान गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
पवन डोम (निवासी महेवा, थाना जमनियां, गाजीपुर)
Advertisement
कनपातर डोम (निवासी सबलपुर, थाना जमनियां, गाजीपुर)
राहुल ठठेरा उर्फ गोलू (निवासी देवरिया, थाना जमनियां, गाजीपुर)
एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
