गया के समाचार पत्र वितरकों का किया शानदार स्वागत
अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र के दरबार में हाजिरी लगाकर वापस जा रहे बिहार के गया के वरिष्ठ अखबार वितरकों के दल को भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर अंग वस्त्र देकर शानदार स्वागत किया गया।
डीडीयू नगर, चंदौली

4:43 PM, Aug 18, 2026
डीडीयू नगर। अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र के दरबार में हाजिरी लगाकर वापस जा रहे बिहार के गया के वरिष्ठ अखबार वितरकों के दल को भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर अंग वस्त्र देकर शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान वितरक नेता विमलेश कुमार व ध्रुव राज पंडित ने कहा कि वितरक समाज संगठित होकर सरकार को अपना ताकत दिखाने की आवश्यकता है तभी अखबार वितरकों का कल्याण हो सकता है। अयोध्या भगवान श्री रामचंद्र जी के दरबार में हाजिरी लगाकर मांग किया कि अखबार वितरकों का कल्याण करें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल, कमलेश विश्वकर्मा ,विमलेश कुमार, ध्रुव राज पंडित ,रितेश कुमार, रंजीत कुमार ,सनी कुमार ,रमेश पंडित ,नवल पंडित ,बृजेश प्रसाद आदि मौजूद रहे थे
Advertisement
