पीएम मोदी के जन्मदिन पर मरीजों में बांटे फल
शहाबगंज (चंदौली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा के नेतृत्व में अस्पताल में भर्ती और उपचार करा रहे मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
शहाबगंज, चंदौली

5:44 PM, Sep 17, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा के नेतृत्व में अस्पताल में भर्ती और उपचार करा रहे मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया गया। मरीजों के बीच फल वितरित कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
Advertisement
कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी गुप्ता, प्रेमनारायण सिंह मंटू, प्रकाश मौर्य, शारदा मौर्य, अरविंद द्विवेदी, सुनील साहनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें
