जीवित्पुत्रिका व्रत की पूर्व संध्या पर व्रती महिलाओं में फल वितरित
शहाबगंज, चंदौली। जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) पर्व की पूर्व संध्या पर बसाढ़ी गांव में ग्राम प्रधान मनोहर केशरी की ओर से व्रती महिलाओं के बीच फल का वितरण किया गया। फल पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधान ने कहा कि जीवित्पुत्रिका व्रत माताओं द्वारा अपनी संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना के लिए रखा जाता है। ऐसे अवसर पर व्रती महिलाओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है।
शहाबगंज चंदौली

8:19 PM, Oct 2, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सजीवित्पुत्रिका व्रत की पूर्व संध्या पर व्रती महिलाओं में फल वितरित
बसाढ़ी प्रधान मनोहर केशरी की पहल से महिलाओं के खिले चेहरे
शहाबगंज, चंदौली। जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) पर्व की पूर्व संध्या पर बसाढ़ी गांव में ग्राम प्रधान मनोहर केशरी की ओर से व्रती महिलाओं के बीच फल का वितरण किया गया। फल पाकर महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधान ने कहा कि जीवित्पुत्रिका व्रत माताओं द्वारा अपनी संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना के लिए रखा जाता है। ऐसे अवसर पर व्रती महिलाओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है।
Advertisement
इस दौरान गांव की महिलाओं को फल वितरित करते हुए उनके व्रत की सफलता और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। प्रधान की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। महिलाओं ने भी फल वितरण के लिए प्रधान के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में मनीष केशरी, नन्द कुमार, राजबंश राम, इकरामुद्दीन, बनारसी, इन्दू देवी और रमेश केशरी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।