सलमान से लेकर अल्लू अर्जुन तक को अपने इशारों पर नचाया, करियर की हाइट पर लगे यौन शोषण के आरोप
साउथ और बॉलीवुड में बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए मशहूर जानी मास्टर को पिछले साल बड़ा झटका लगा। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी अहम बातें।
मुंबई

11:03 AM, July 2, 2025
मशहूर डांस कोरियोग्राफर जानी मास्टर साउथ के साथ हिंदी फिल्मों में कई मशहूर गानों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। उन्होंने साउथ में 'बाहुबली' और 'पुष्पा' जैसी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया है, तो वहीं बॉलीवुड में 'जय हो' और 'किसी का भाई किसी की जान' जैसी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया है। अभी उनका करियर चमकने ही लगा था कि उस पर ग्रहण लग गया। जानी मास्टर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में खास बातें।

शुरुआती और निजी जिंदगी
Advertisement
जानी मास्टर का जन्म 2 जुलाई 1982 को नेल्लोर आंध्र प्रदेश में हुआ। जानी ने अपना फिल्मी करियर तेलुगु फिल्म में एक डांसर के तौर पर शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले तेलुगु डांस रियलिटी शो 'धी' में काम किया। साल 2012 में उन्हें राम चरण ने अपनी फिल्म 'रचा' के लिए कोरियोग्राफर के तौर पर काम पर रखा। इसके बाद अपनी सभी फिल्मों के लिए बतौर कोरियोग्राफर काम पर रखा। जानी की शादी आयशा से हुई। वह क्लासिकल डांसर हैं। दोनों से दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है।