सर्पदंश से चार वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी पवन सेठ का चार वर्षीय पुत्र रघुनाथ मंगलवार की रात करीब नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पहले से छिपे बैठे एक सांप ने उसके पैर में डंस लिया। सांप के काटते ही मासूम रोते हुए घर के अंदर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
धानापुर, चंदौली

बच्चे का फाइल फोटो
8:11 AM, Jul 22, 2026
धानापुर (चंदौली)। धानापुर कस्बे में सर्पदंश की घटना में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी पवन सेठ का चार वर्षीय पुत्र रघुनाथ मंगलवार की रात करीब नौ बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पहले से छिपे बैठे एक सांप ने उसके पैर में डंस लिया। सांप के काटते ही मासूम रोते हुए घर के अंदर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
Advertisement
परिजन तत्काल उसे पास के एक निजी चिकित्सालय ले गए। चिकित्सक ने विषैले जीव के काटने की आशंका जताते हुए बच्चे को तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर अन्य अस्पताल पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीसी कैमरा में सांप को देखा गया।
घटना के बाद परिजनों ने एक सपेरे को बुलाया, जिसने घर के बाहर से सांप को पकड़कर बाहर निकाला। मासूम की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे कस्बे में शोक का माहौल है।