चोरी के चार समरसेबुल, स्टार्टर व केबल के साथ दो चोर गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उक्त समरसेबुल व स्टार्टर को उन्होंने मुगलसराय क्षेत्र से चोरी किया था और आज उसे बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
chandauli

4:01 PM, July 27, 2025
चंदौली: इलिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने रविवार सुबह कलानी नहर पुलिया के पास से चोरी के चार समरसेबुल, एक स्टार्टर व 40 मीटर केबल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) दिगम्बर कुशवाहा एवं क्षेत्राधिकारी चकिया नामेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेन्द्रनाथ सिंह व उनकी टीम ने यह गिरफ्तारी की।
गिरफ्तारी का विवरण:
दिनांक – 27 जुलाई 2025
समय – सुबह 04:12 बजे
स्थान – कलानी नहर पुलिया से 50 मीटर पहले, ग्राम कलानी
बरामद सामग्री:
04 समरसेबुल
01 स्टार्टर
40 मीटर केबल
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम एवं पते:
1. नीरज चौहान, पुत्र स्व. पुनवासी, निवासी वार्ड नं-12, नई बस्ती चंदासी, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली, उम्र करीब 19 वर्ष।
2. दीपक चौहान, पुत्र कर्मराज चौहान, निवासी वार्ड नं-12, नई बस्ती चंदासी, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली, उम्र करीब 18 वर्ष।
Advertisement
3. एक बाल अपचारी – नाम गोपनीय रखा गया है।
प्राथमिकी विवरण:
थाना इलिया में अभियुक्तों के खिलाफ मु.अ.सं. 55/2025, धारा 317(2)/317(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में हुआ खुलासा:
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उक्त समरसेबुल व स्टार्टर को उन्होंने मुगलसराय क्षेत्र से चोरी किया था और आज उसे बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
अरुण प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष इलिया
उ0नि0 सुरेन्द्रनाथ सिंह
हे0का0 राजेश यादव
हे0का0 कल्लन यादव
का0 रामसूरत चौहान
पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।