चार दिवसीय सिद्धपीठ महोत्सव गंगा पूजन व बाबा के जलाभिषेक के साथ शुरू
महोत्सव के अवसर पर 101 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पहले वीर बैरहवा बाबा स्थल पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलश यात्रा नरौली स्थित गंगा घाट पहुंची, जहां मां गंगा का विधिवत पूजन किया गया।
धानापुर, चंदौली

5:44 PM, Mar 13, 2026
101 कन्याओं ने उठाया कलश, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
धानापुर। क्षेत्र के सिद्धपीठ धाम खड़ान में श्री श्री 1008 परमहंस बाबा प्रसन्नदास जी महाराज की पावन तपोभूमि पर आयोजित चार दिवसीय सिद्धपीठ महोत्सव का शुक्रवार को गंगा पूजन एवं बाबा के जलाभिषेक के साथ विधिवत शुभारंभ हुआ।
Advertisement
महोत्सव के अवसर पर 101 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पहले वीर बैरहवा बाबा स्थल पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलश यात्रा नरौली स्थित गंगा घाट पहुंची, जहां मां गंगा का विधिवत पूजन किया गया।
गंगा पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा जल भरकर सिद्धपीठ धाम पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक किया। सिद्धपीठ समिति के अध्यक्ष अंजनी सिंह ने वीर बैरहवा बाबा का माल्यार्पण कर गंगा पूजन किया। इस दौरान समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार सिद्धपीठ महोत्सव 14 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित होगा। प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मानस कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 14 मार्च की रात 8 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें चकाचौंध ज्ञानपुरी, फारूक अहमद सरैयावी, मिथिलेश गहमरी सहित अन्य कवि शामिल होंगे। 15 मार्च की रात बिरहा कार्यक्रम में सुधीर लाल यादव एवं मीरा मूर्ति अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं 16 मार्च की रात झांकी, जागरण व भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कलश यात्रा में बचाऊ सिंह, विश्वनाथ लहरी, जयभान पांडेय, राधे मौर्य, हरिचरण गोंड, धीरज सिंह, रामनयन यादव, शशी सिंह, गोलू खरवार, राजन, साजन, विनोद पांडेय, पिंटू पांडेय, गौरी, भोला, श्रेया, भोली, सुनीता, अनीता, मोहिनी, रेखा, सुष्मिता, चमेली, रोहिणी, शिखा, साक्षी, तरुणी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
