चंदौली के पूर्व सांसद ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

लगातार हो रही बारिश और अन्य क्षेत्रों गंगा में पानी आने से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ आ गई है।जाह्नवी अब गांवों की ओर कुच कर गई हैं।

चंदौली

news-img

undefined


10:13 AM, August 4, 2025

Follow Us:
Whatsapp चैनल से जुड़े
Img

चंदौली। लगातार हो रही बारिश और अन्य क्षेत्रों गंगा में पानी आने से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ आ गई है।जाह्नवी अब गांवों की ओर कुच कर गई हैं।

जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। लोग रात में भय की वजह से सो नहीं पा रहे हैं। किसानों को भी खेतों में धान की फसल बर्बाद होने का भय सता रही है। ऐसे में जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं। डीएम, एसडीम, लेखपाल सहित जिले के आलाधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लगातार दौरा करने में लगे हुए हैं। ऐसे में समाजसेवी, नेता भी लगातार दौरा करते नजर आ रहे हैं।कुंडा, बहादुरपुर, सुजाबाद का दौरा किया।गंगा का पानी तेजी से बड़ता देखा गया।इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व प्रमुख बाबूलाल,जिला पंचायत सदस्य शमीम सिद्दीकी नेता, महेंद्र यादव प्रधान, समीर खान रिंकू, इमरान, नन्हे खान, साजिद अंसारी आदि लोगों ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया।



Advertisement




सम्बंधित खबर