मुख्यमंत्री से मिले पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत
पूर्व विधायक ने शहाबगंज में वर्षों से अर्धनिर्मित पड़े 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को शीघ्र पूर्ण कराकर संचालित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अस्पताल शुरू होने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अलावा जनपद में रोजगार सृजन एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोईलरवा हनुमान मंदिर परिसर, राजदरी-देवदरी जलप्रपात,छान पातर तथा नौगढ़ बांध के न
शहाबगंज, चंदौली

12:35 PM, Jun 17, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज में 30 बेड अस्पताल व महिला महाविद्यालय की उठाई मांग, पर्यटन विकास पर भी दिया जोर
शहाबगंज। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के स्वतंत्र निदेशक एवं पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चकिया विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन एवं खेल सुविधाओं के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री को सौंपे।
पूर्व विधायक ने शहाबगंज में वर्षों से अर्धनिर्मित पड़े 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को शीघ्र पूर्ण कराकर संचालित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अस्पताल शुरू होने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अलावा जनपद में रोजगार सृजन एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोईलरवा हनुमान मंदिर परिसर, राजदरी-देवदरी जलप्रपात,छान पातर तथा नौगढ़ बांध के नीचे स्थित क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की मांग भी की।
Advertisement
शिव तपस्या पासवान ने नौगढ़ क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मिनी स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव रखा। वहीं बायापुर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाते हुए अलग-अलग छात्रावास बनवाने की मांग की। साथ ही शहाबगंज विकास खंड में राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना का भी अनुरोध किया, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े।
मुख्यमंत्री ने सभी मांगपत्रों का अवलोकन कर संबंधित प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने सभी कार्यों को पूरा कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री दिव्या जायसवाल भी उपस्थित रहीं।
