चकिया के पूर्व विधायक राजेश बहेलिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
चकिया, चंदौली। चकिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश बहेलिया का सोमवार को वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार वाराणसी में चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही चकिया विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
चकिया, चंदौली

पूर्व विधायक राजेश बहेलिया (फाइल फोटो)
7:32 AM, Aug 24, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकिया, चंदौली। चकिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश बहेलिया का सोमवार को वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार वाराणसी में चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही चकिया विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
राजेश बहेलिया चकिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दो बार विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्ष 1991 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की और वर्ष 1993 के मध्यावधि चुनाव में भी दोबारा निर्वाचित हुए। उनका विधायक के रूप में कार्यकाल वर्ष 1991 से 1996 तक रहा।
निधन के बाद पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मंगरौर पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, समर्थक और शुभचिंतक अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि देने के लिए जुट गए। माहौल गमगीन हो गया और हर किसी की आंखें नम नजर आईं।
Advertisement
पूर्व विधायक के निधन की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, चकिया नगर पंचायत के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव तथा शहाबगंज मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मंगरौर पहुंचे। सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
क्षेत्रीय लोगों ने राजेश बहेलिया के निधन को चकिया क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
