संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, वाराणसी मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, वाराणसी मंडल की कार्यकारिणी का गठन उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आशुतोष उपाध्याय के मार्गदर्शन एवं देखरेख में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय, वाराणसी के फिजियोथैरेपी विभाग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों से प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

5:21 PM, Dec 15, 2025
वाराणसी। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, वाराणसी मंडल की कार्यकारिणी का गठन उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आशुतोष उपाध्याय के मार्गदर्शन एवं देखरेख में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय, वाराणसी के फिजियोथैरेपी विभाग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों से प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
मंडल कार्यकारिणी के गठन में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया—
अध्यक्ष: डॉ. अजय कुमार कुशवाहा (चंदौली)
महामंत्री: डॉ. सौरभ कुमार सिंह (वाराणसी)
उपाध्यक्ष: शुभम श्रीवास्तव (जौनपुर)
कोषाध्यक्ष: डॉ. मनीष चौहान (वाराणसी)
प्रवक्ता: पंकज मिश्रा (चंदौली)
Advertisement
मीडिया प्रभारी: जयप्रकाश मौर्य (जौनपुर)
महिला अध्यक्ष: पूनम सिंह (गाजीपुर)
मंत्री: अरविंद कुमार वर्मा एवं गोपाल मौर्य (चंदौली)
सदस्य: अफरोज अहमद एवं रविंद्र (वाराणसी), मनोज कुमार यादव (जौनपुर)
इसके अतिरिक्त संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हेतु प्रत्येक जनपद में जिला संयोजक एवं सह-संयोजक का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। जौनपुर से जिला संयोजक मुकेश कुमार मौर्य एवं सह-संयोजक देवाशीष, गाजीपुर से जिला संयोजक वेंकटेश शर्मा एवं सह-संयोजक डॉ. कर्मवीर शोले, वाराणसी से जिला संयोजक डॉ. अनुपम सिंह एवं सह-संयोजक दिनेश तथा चंदौली से जिला संयोजक अजय कुमार एवं सह-संयोजक पंकज मिश्रा को दायित्व सौंपा गया।
बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कार्मिकों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से समान कार्य के लिए समान वेतन, सामाजिक सुरक्षा, समय से वेतन भुगतान, प्रत्येक जनपद में नियमित शिकायत निवारण समिति की बैठक सुनिश्चित कराने तथा संगठनात्मक ढांचे को ब्लॉक स्तर तक सशक्त करने पर सहमति बनी। अन्य राज्यों में लागू सकारात्मक व्यवस्थाओं को उत्तर प्रदेश में भी लागू कराने हेतु प्रदेश नेतृत्व के माध्यम से निरंतर प्रयास करने का निर्णय लिया गया।
संघ ने स्पष्ट किया कि संगठन भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा के अनुरूप राष्ट्रहित, विभाग हित एवं श्रमिक हित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करता रहेगा। नवगठित मंडल कार्यकारिणी नियमित बैठकों के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन स्तर तक पहुंचाएगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
