फुटबॉल प्रतियोगिता: गाजीपुर डीएफए ने चंदौली डीएफए को 2-0 से हराया
धानापुर (चंदौली)। आजाद मुस्लिम रोज स्पोर्टिंग क्लब सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित 55वें जमील खान जिद्दी मेमोरियल कप के चौथे दिन का मुकाबला चंदौली डीएफए और गाजीपुर डीएफए के बीच खेला गया, जिसमें गाजीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खेल के चौथे मिनट में ही गाजीपुर डीएफए के खिलाड़ी हैदर ने बेहतरीन गोल दागकर
चंदौली

6:10 PM, Jan 25, 2026
आसिफ खान
जनपद न्यूज़ टाइम्सधानापुर (चंदौली)। आजाद मुस्लिम रोज स्पोर्टिंग क्लब सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित 55वें जमील खान जिद्दी मेमोरियल कप के चौथे दिन का मुकाबला चंदौली डीएफए और गाजीपुर डीएफए के बीच खेला गया, जिसमें गाजीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खेल के चौथे मिनट में ही गाजीपुर डीएफए के खिलाड़ी हैदर ने बेहतरीन गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती गोल के बाद मुकाबला और तेज हो गया। चंदौली डीएफए ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन गाजीपुर की मजबूत रक्षा पंक्ति ने उनके सभी हमलों को नाकाम कर दिया। मैच के 41वें मिनट में गाजीपुर के इंतखाब ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया, जो अंततः निर्णायक साबित हुआ। निर्धारित समय की समाप्ति पर गाजीपुर डीएफए ने 2-0 से जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। मुख्य अतिथि के रूप में कयामुद्दीन और अधिवक्ता हरिओम श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। खेल के दौरान मुख्य रूप से शाहनवाज खान, तौहीद खान, इमरान खान, जफरुल्ला उर्फ माकुनि, सरफराज अहमद खान, बबुली खान, हकनवाज खान, शहंशाह खान, इमरान खान एवं गुफरान खान आदि उपस्थित रहे।
Advertisement
