लालपुर के शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
शहाबगंज। क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध नजर आए। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। ग्रामीणों के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय बना रहा।
शहाबगंज, चंदौली

3:42 PM, Feb 15, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज। क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध नजर आए। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। ग्रामीणों के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय बना रहा।
Advertisement
वहीं लटाव व शिवपुर स्थित शिव मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही। कई श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं और युवाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा। स्वयंसेवकों ने भी भीड़ को व्यवस्थित करने में सहयोग किया। कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन किया। मेले में बच्चों ने जहां खिलौनों की खरीददारी किया। गुड़िया जलेबी व चाट, पकौड़ी का भी लोगों ने आनंद उठाया।