FLN प्रशिक्षण का हुआ समापन, गतिविधि आधारित शिक्षण पर दिया जोर
शहाबगंज। विकासखंड शहाबगंज में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बालवाटिका से कक्षा पांच तक के बच्चों में पढ़ने, समझने, लिखने और बुनियादी गणितीय दक्षताओं के विकास के लिए गतिविधि एवं संवाद आधारित शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई।
शहाबगंज, चंदौली

5:19 PM, Sep 22, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। विकासखंड शहाबगंज में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बालवाटिका से कक्षा पांच तक के बच्चों में पढ़ने, समझने, लिखने और बुनियादी गणितीय दक्षताओं के विकास के लिए गतिविधि एवं संवाद आधारित शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में समूह चर्चा, प्रश्नोत्तर, अनुभव साझा करने, खेल तथा शिक्षण-अधिगम सामग्री के प्रयोग के माध्यम से FLN की अवधारणाओं को व्यवहारिक रूप से समझाया गया। शिक्षकों को कक्षा-कक्ष को आनंददायी एवं बाल-केंद्रित बनाने तथा बच्चों को पढ़ने के साथ समझने, सोचने, बोलने और प्रश्न करने के पर्याप्त अवसर देने पर जोर दिया गया।
Advertisement
इस दौरान निपुण लक्ष्य 2.0, 10 पॉइंट्स टूल, कैच-अप शिक्षण, शिक्षक संदर्शिका, शिक्षक डायरी एवं नवीन पुस्तकों के प्रभावी प्रयोग तथा निर्धारित शैक्षणिक गतिविधियों के नियमित अनुपालन पर भी चर्चा की गई।
प्रशिक्षण में ट्रेनर अभिषेक कुमार सिंह, अभिषेक राय, मनीष तिवारी एवं दिनेश यादव ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।
