विद्युत तार चोरी करते पांच शातिर चोर गिरफ्तार, दो बालिग समेत तीन बाल अपचारी शामिल
शहाबगंज (चंदौली)। थाना शहाबगंज पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में दो बालिग और तीन बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का विद्युत तार, एक प्लास और एक लोहे का ब्लेड बरामद किया है।
शहाबगंज, चंदौली

5:43 PM, Nov 10, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सचोरी का विद्युत तार, प्लास और लोहे का ब्लेड बरामद, पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय भेजा
शहाबगंज (चंदौली)। थाना शहाबगंज पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में दो बालिग और तीन बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का विद्युत तार, एक प्लास और एक लोहे का ब्लेड बरामद किया है।
Advertisement
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार की रात फतेहपुर खुर्द गांव स्थित डीह बाबा स्थल के पास छापेमारी की। इस दौरान विद्युत तार चोरी कर रहे पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फतेहपुर खुर्द निवासी अनंत कुमार (19 वर्ष) और अनिकेत (18 वर्ष) के रूप में हुई है। इनके साथ तीन बाल अपचारी भी पकड़े गए।
पुलिस ने इस मामले में थाना शहाबगंज में मु0अ0सं0 143/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों बालिग आरोपियों को न्यायालय तथा बाल अपचारियों को संबंधित किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत किया गया।
