शॉर्ट सर्किट से लगी आग, किसान की मेहनत जलकर राख
कुसुम्ही गांव में मंगलवार की रात करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक किसान की मेहनत जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते खेत में रखा गेहूं, मड़ाई मशीन और मड़ई (छप्पर) आग की चपेट में आ गए।
धानापुर, चंदौली

8:29 AM, Apr 23, 2026
धानापुर। क्षेत्र के कुसुम्ही गांव में मंगलवार की रात करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक किसान की मेहनत जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते खेत में रखा गेहूं, मड़ाई मशीन और मड़ई (छप्पर) आग की चपेट में आ गए।
जानकारी के अनुसार कुसुम्ही निवासी सीतर्जन बिंद के खेत में गेहूं की मड़ाई के लिए थ्रेसर मशीन के पास करीब 20 कुंतल गेहूं और लगभग 80 बोझ फसल रखी गई थी। दो दिन पहले ही हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई कर खेत में रखा गया था। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
Advertisement
आग की लपटों में थ्रेसर मशीन, मड़ई (छप्पर) और वहां रखा गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची, मगर तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
इस अग्निकांड में किसान प्रकाश बिंद का करीब 40 कुंतल गेहूं, 2 कुंतल सरसों, मड़ाई मशीन सहित गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
