घुरहूपुर में मड़ई में लगी आग, पशु झुलसे व मोटरसाइकिल जली
जानकारी के अनुसार गांव निवासी रमेश की रिहायशी मड़ई में दोपहर के समय अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें तेज होने के कारण मड़ई में बंधी गाय और भैंस झुलस गईं। वहीं मड़ई में रखी मोटरसाइकिल भी जल गई। आग फैलने से पड़ोसी मुन्ना की मड़ई भी जलकर राख हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शहाबगंज, चंदौली

9:42 PM, Jun 7, 2026
शहाबगंज । विकास क्षेत्र के घुरहूपुर गांव में रविवार की दोपहर एक रिहायशी मड़ई में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से एक भैंस व एक गाय झुलस गईं, जबकि मड़ई में खड़ी मोटरसाइकिल जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस में स्थित दूसरी मड़ई को भी अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी रमेश की रिहायशी मड़ई में दोपहर के समय अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें तेज होने के कारण मड़ई में बंधी गाय और भैंस झुलस गईं। वहीं मड़ई में रखी मोटरसाइकिल भी जल गई। आग फैलने से पड़ोसी मुन्ना की मड़ई भी जलकर राख हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Advertisement
आग लगने से दोनों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से घटना की जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सहायता नहीं मिली तो प्रभावित परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा।