चंदौली में मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन, 13.20 लाख मतदाता शामिल
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया। गणना अवधि 4 नवम्बर 2025 से 26 दिसम्बर 2025 तक चली, जिसमें मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर उनसे भरे हुए प्रपत्र प्राप्त किए गए। उस समय जिले में कुल 14,88,821 मतदाता पंजीकृत थे।
चंदौली

2:19 PM, Apr 10, 2026
चंदौली। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया। गणना अवधि 4 नवम्बर 2025 से 26 दिसम्बर 2025 तक चली, जिसमें मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर उनसे भरे हुए प्रपत्र प्राप्त किए गए। उस समय जिले में कुल 14,88,821 मतदाता पंजीकृत थे।
पुनरीक्षण के दौरान 2,30,086 मतदाताओं के प्रपत्र मृत्यु, पहचान न होने, अनुपस्थिति, स्थायी रूप से स्थानांतरण या अन्य कारणों से प्राप्त नहीं हुए, जिसके बाद 6 जनवरी 2026 को जारी प्रारंभिक प्रकाशन में 12,58,735 मतदाता शामिल किए गए।
सुनवाई प्रक्रिया के दौरान नो मैपिंग और लॉजिकल विसंगति से जुड़े मामलों की जांच की गई। इसमें 5,706 मतदाताओं द्वारा कोई प्रमाण प्रस्तुत न करने पर उनका नाम सूची से हटाया गया।
इसके बाद 6 जनवरी से 6 मार्च 2026 के बीच 70,399 नए मतदाताओं का पंजीकरण किया गया, जबकि 8,244 नामों का विलोपन हुआ।
अंतिम रूप से 10 अप्रैल 2026 को जारी मतदाता सूची में जिले में कुल 13,20,890 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जिनमें
7,19,567 पुरुष,
6,01,294 महिलाएं,
Advertisement
29 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।