सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के घर मारपीट, कई लोगों पर गंभीर आरोप
गर्गी पटेल ने बताया कि सपा नेता प्यारेलाल उन्हें किसी कार्य से अपने साथ ले जाने के लिए घर आए थे। इसी दौरान उनके परिजन वहां पहुंच गए और अचानक हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि वह और प्यारेलाल प्रॉपर्टी के कार्य में पार्टनर थे तथा पैसों के लेन-देन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।
चंदौली

5:12 PM, May 28, 2026
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर चौकी अंतर्गत मढिया गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गर्गी पटेल के घर पर विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई। मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व नेता प्यारेलाल के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि प्यारेलाल की पत्नी, पुत्र एवं पुत्रवधू ने गर्गी पटेल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं। बीच-बचाव के दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर जलीलपुर चौकी प्रभारी और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल गर्गी पटेल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Advertisement
गर्गी पटेल ने बताया कि सपा नेता प्यारेलाल उन्हें किसी कार्य से अपने साथ ले जाने के लिए घर आए थे। इसी दौरान उनके परिजन वहां पहुंच गए और अचानक हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि वह और प्यारेलाल प्रॉपर्टी के कार्य में पार्टनर थे तथा पैसों के लेन-देन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।
गर्गी पटेल का आरोप है कि अमित यादव, मनोज यादव, उनकी पत्नी एवं पुत्रवधू ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।