नमो घाट पर गरजे लड़ाकू विमान, गंगा के ऊपर दिखा वायुसेना का शौर्य
चंदौली। वाराणसी के नमो घाट पर रविवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य और सामरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में लड़ाकू विमानों की गर्जना और आसमान में हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दोपहर 12:30 बजे शुरू हुए इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
चंदौली

4:32 PM, Oct 25, 2026
नमो घाट पर गरजे लड़ाकू विमान, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो ने मोहा मन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में वायुसेना ने दिखाया दमखम, चंदौली में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
चंदौली। वाराणसी के नमो घाट पर रविवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य और सामरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में लड़ाकू विमानों की गर्जना और आसमान में हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दोपहर 12:30 बजे शुरू हुए इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
गंगा के ऊपर जब लड़ाकू विमानों ने तेज गर्जना के साथ उड़ान भरी तो नमो घाट पर मौजूद दर्शक रोमांचित हो उठे। वायुसेना के जांबाज पायलटों ने अपनी उड़ान क्षमता, तकनीकी दक्षता और साहस का प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्शकों ने तालियों के साथ वायुसेना के जवानों का उत्साह बढ़ाया।
Advertisement
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह तथा अन्य वरिष्ठ सैन्य और प्रशासनिक अधिकारी भी आयोजन में शामिल हुए।
चंदौली में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर नजर
एयर शो के मद्देनजर चंदौली जिले में भी प्रशासन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्क रहा। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने डुमरी, सुजाबाद, कटेसर, बहादुरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा प्रबंधों, यातायात संचालन, पार्किंग, पेयजल, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
