जानलेवा हमले के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद
सकलडीहा (चंदौली)। थाना सकलडीहा पुलिस ने जानलेवा हमला (हत्या के प्रयास) के मामले में वांछित दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड भी बरामद की है।
सकलडीहा, चंदौली

5:49 PM, Nov 14, 2026
सकलडीहा (चंदौली)। थाना सकलडीहा पुलिस ने जानलेवा हमला (हत्या के प्रयास) के मामले में वांछित दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर को सकलडीहा थाना क्षेत्र के नोनार गांव में पारिवारिक रंजिश को लेकर शालीग्राम मौर्य और विपक्षी पक्ष के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से शालीग्राम मौर्य और उनकी पत्नी पुष्पा पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
शनिवार को थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर नोनार गांव निवासी अरुण कुमार मौर्य (56) और उनके पुत्र छत्रधारी मौर्य (27) को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड बरामद की है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्र, कांस्टेबल अभिषेक तिवारी और प्रश्विन दूबे शामिल रहे।
