तीनों मांगें मानने पर तीसरे दिन समाप्त हुआ आमरण अनशन
शहाबगंज (चंदौली)। डुमरी गांव की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ग्राम संघर्ष समिति के नेतृत्व में रिंकू भारती का चल रहा आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन समाप्त हो गया। उपजिलाधिकारी विकास मित्तल और खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह अनशन स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। अधिकारियों ने ग्रामीणों की तीनों प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए मौके पर संबंधित कार्य शुरू कराया। इसके बाद अधिकारियों
शहाबगंज, चंदौली

5:34 PM, Sep 23, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। डुमरी गांव की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ग्राम संघर्ष समिति के नेतृत्व में रिंकू भारती का चल रहा आमरण अनशन बुधवार को तीसरे दिन समाप्त हो गया। उपजिलाधिकारी विकास मित्तल और खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह अनशन स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। अधिकारियों ने ग्रामीणों की तीनों प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए मौके पर संबंधित कार्य शुरू कराया। इसके बाद अधिकारियों ने रिंकू भारती को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में विद्यालय तक जाने वाले रास्ते का निर्माण, दलित बस्ती में नाली की समस्या का समाधान तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर स्थल के लिए भूमि चिह्नित करना शामिल था।
इससे पूर्व मंगलवार को तहसीलदार देवेंद्र यादव और बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने अनशन स्थल पर पहुंचकर करीब दो घंटे तक रिंकू भारती से वार्ता की थी। अधिकारियों ने विद्यालय जाने वाले रास्ते और दलित बस्ती की नाली का स्थलीय निरीक्षण भी किया था। हालांकि मौके पर कार्य शुरू नहीं होने के कारण रिंकू भारती ने अनशन जारी रखा।
Advertisement
बुधवार को एसडीएम और बीडीओ ने ग्रामीणों से वार्ता कर तीनों मांगों को मान लिया और संबंधित कार्य मौके पर शुरू कराया। अधिकारियों की कार्रवाई से संतुष्ट होकर रिंकू भारती ने अनशन समाप्त कर दिया।
इस दौरान नंदलाल, शिवशंकर, सवरू, सुनील, राम प्रताप, भगानू, तिलकू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
