विंध्य एक्सप्रेस-वे वापस लो वापस लो के नारे के साथ किसानों का पदयात्रा शुरू
भूमि बचाओ संघर्ष समिति द्वारा गुरुवार को बिंध्य एक्सप्रेस-वे में जा रही जमीन को बचाने को लेकर समिति की संरक्षक सुमंत सिंह अन्ना,अशोक सिंह,अध्यक्ष महेश्वर सिंह के नेतृत्व में बैनर तलें व दक्तियों पर लिखी नारे के साथ किसानों ने पद यात्रा निकाली।
धीना, चंदौली

6:34 PM, Jul 2, 2026
नीरज अग्रहरि
जनपद न्यूज़ टाइम्सधीना। भूमि बचाओ संघर्ष समिति द्वारा गुरुवार को बिंध्य एक्सप्रेस-वे में जा रही जमीन को बचाने को लेकर समिति की संरक्षक सुमंत सिंह अन्ना,अशोक सिंह,अध्यक्ष महेश्वर सिंह के नेतृत्व में बैनर तलें व दक्तियों पर लिखी नारे के साथ किसानों ने पद यात्रा निकाली। पदयात्रा में सैकड़ो की संख्या में शामिल किसानों ने विंध्य एक्सप्रेस-वे लगी सर्वे की निशान देह की देखते हुए खेती खेत बैनर तले व दफ्तियों लिखी नारे बिध्य एक्सप्रेस-वे वापस लो वापस लो, अपनी जान देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे, किसान एकता जिंदाबाद जिंदाबाद, दम है किसान के दामन में तेरे देख लिया और देखेंगे आदि नारे के साथ किसानों ने ओयरचक अदसड़ बसंतपुर दरौली तेल्हारा अरंगी आदि गांव होते हुए लक्ष्मणपुर तक पदयात्रा निकल गई। वहीं किसानों का कहना है कि विंध्य एक्सप्रेस-वे सरकार वापस ले इससे किसानों की काफी हानी है। इस बनने से बहुत किसान भूमिहीन हो जाएंगे इसे हटाकर पहले से बना हुआ सैयदराजा जमानिया मार्ग को सिक्स लेन बनाकर गाजीपुर में जोड़ दिया जाए। और पहले से बना ही हैं। बिध्य एक्सप्रेस-वे बनने से कर्मनाशा नदी के तटवर्ती इलाके की गांवों बाढ़ के आगोस आकर डूबने लगेंगे। जिससे बहुत छस्ती है। एक्सप्रेसवे बनने से बहुत किसान बेघर हो जाएंगे और खुले आसमां के नीचे आ जाएंगे। यह जमीन उपजाऊ है इसे मां की तरफ सीच कर किसान रखे हैं। जमीन को देने के लिए किसान तैयार नहीं है इसके लिए जान भी दे देंगे लेकिन मां की तरह सीची हुई जमीन एक इंच देने को तैयार नहीं है। पदयात्रा में शामिल किसान सुमन सिंह अन्ना, अशोक सिंह, महेश्वर सिंह, संत विलास सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, निखिल सिंह, दीनानाथ श्रीवास्तव श्रीवास्तव, जयशंकर सिंह, आलोक सिंह, समरेंद्र बहादुर सिंह, बसंत सिंह, किशन सिंह, अशोक यादव, रविंद्र नाथ सिंह आदि किसान शामिल रहे।
Advertisement
