खाद वितरण में मनमानी के आरोप पर भड़के किसान, आधे घंटे तक किया चक्काजाम
धानापुर (चंदौली)। धानापुर स्थित बहुदेशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर खाद वितरण नहीं होने से नाराज किसानों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। आक्रोशित किसानों ने धानापुर-सकलडीहा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि समिति पर खाद वितरण में मनमानी की जा रही है। कुछ लोगों को निर्धारित मात्रा से अधिक खाद दी जा रही है, जबकि अन्य किसान खाद के लिए घंटों इंतजार करने को मजबू
चंदौली

1:03 PM, Nov 28, 2026
धानापुर-सकलडीहा मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित, कुछ किसानों को अधिक खाद देने का लगाया आरोप
धानापुर (चंदौली)। धानापुर स्थित बहुदेशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर खाद वितरण नहीं होने से नाराज किसानों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। आक्रोशित किसानों ने धानापुर-सकलडीहा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि समिति पर खाद वितरण में मनमानी की जा रही है। कुछ लोगों को निर्धारित मात्रा से अधिक खाद दी जा रही है, जबकि अन्य किसान खाद के लिए घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं।
चक्काजाम की सूचना मिलते ही एडीओ कृषि रामविजय यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज किसानों को समझाकर शांत कराया और तत्काल खाद वितरण शुरू कराया। साथ ही समिति से जुड़े विभिन्न पंचायतों के किसानों को उनके संबंधित क्षेत्र के अनुसार खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
Advertisement
अधिकारी के आश्वासन और खाद वितरण शुरू होने के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ। इस दौरान करीब आधे घंटे तक धानापुर-सकलडीहा मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी शांत कराया।
