सिंचाई के दौरान करेंट से किसान की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
धीना (चंदौली)। थाना क्षेत्र के बरहन गांव में सोमवार दोपहर लगभग 11:40 बजे खेत की सिंचाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी लखेदर मौर्य (26) पुत्र राम अवध अपने खेत में समरसेबल पंप से सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान पास स्थित ट्रांसफार्मर से अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।
धीना, चंदौली

4:03 PM, Mar 2, 2026
धीना (चंदौली)। थाना क्षेत्र के बरहन गांव में सोमवार दोपहर लगभग 11:40 बजे खेत की सिंचाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी लखेदर मौर्य (26) पुत्र राम अवध अपने खेत में समरसेबल पंप से सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान पास स्थित ट्रांसफार्मर से अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आवाज सुनकर लखेदर मौर्य मशीन की ओर दौड़े, तभी ट्रांसफार्मर से जलता हुआ तार नीचे गिर पड़ा और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी सोनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। परिवार में तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं—शिवानी (4 वर्ष), श्रेया (2 वर्ष) और श्रुति (2 वर्ष), जिनमें श्रेया और श्रुति जुड़वा बहनें हैं। इस असमय हुई मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
Advertisement
घटना की सूचना मिलते ही थाना धीना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।