दरगाह से लापता किशोर की तलाश में दर-दर भटक रहा परिवार, छह साल बाद भी नहीं मिला सुराग
कमालपुर (चंदौली)। सकलडीहा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव निवासी 17 वर्षीय सरफराज खान उर्फ भोलू के लापता होने के करीब छह साल बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटे की तलाश में परिजन लगातार दर-दर भटक रहे हैं और लोगों से उसके संबंध में जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील कर रहे हैं।
कमालपुर, चंदौली

6:22 PM, Sep 7, 2026
ज़लील अंसारी
जनपद न्यूज़ टाइम्सकमालपुर (चंदौली)। सकलडीहा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव निवासी 17 वर्षीय सरफराज खान उर्फ भोलू के लापता होने के करीब छह साल बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटे की तलाश में परिजन लगातार दर-दर भटक रहे हैं और लोगों से उसके संबंध में जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील कर रहे हैं।
परिजनों के अनुसार सरफराज खान उर्फ भोलू, पुत्र शमशेर खां, 18 अगस्त 2020 को शाम करीब चार बजे अंबेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध किछौछा दरगाह शरीफ से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। घटना के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की। पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन लंबे समय बाद भी किशोर का कोई पता नहीं चल पाया।
परिवार के मुताबिक सरफराज की उम्र उस समय करीब 17 वर्ष थी। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 3 इंच, रंग गोरा बताया गया है। खास बात यह है कि किशोर मौखिक रूप से स्पष्ट बोल नहीं पाता है, जिससे उसकी पहचान और तलाश में परिजनों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लापता किशोर के पिता का नाम शमशेर खां है। वह ग्राम नौरंगाबाद, पोस्ट हेतमपुर, जनपद चंदौली का निवासी है।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को सरफराज के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी पुलिस चौकी अथवा परिवार को सूचित करें। परिवार ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है। साथ ही सही जानकारी देने वाले को उचित इनाम और आने-जाने का खर्च देने की भी बात कही गई है।
Advertisement
संपर्क नंबर:
📞 9598547926
📞 9695904348
📞 9029153313
