गौसपुर हादसे में उजड़ा परिवार, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कमालपुर (चंदौली)। सकलडीहा थाना क्षेत्र के सकलडीहा-कमालपुर मार्ग पर गौसपुर गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के समीप शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा इस भयावह हादसे में बाल
कमालपुर, चंदौली

विलाप करते परिजन
5:44 PM, Nov 27, 2026
इमरान
जनपद न्यूज़ टाइम्स
मृतक का फाइल फोटो
मृतक का फाइल फोटो
डेढ़ साल के बेटे को दवा दिलाने निकले अंजित की हादसे में मौत, पत्नी नैना देवी का रो-रोकर बुरा हाल; एक ही गांव के दो युवकों की मौत से पसरा मातम
कमालपुर (चंदौली)। सकलडीहा थाना क्षेत्र के सकलडीहा-कमालपुर मार्ग पर गौसपुर गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के समीप शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा इस भयावह हादसे में बाल-बाल बच गया।
मृतकों की पहचान खोर गांव निवासी अंजित गुप्ता (34), पुत्र मिठाई लाल गुप्ता और दीपक विश्वकर्मा (28), पुत्र बब्बन विश्वकर्मा के रूप में हुई है। दोनों मोटरसाइकिल संख्या यूपी 67 एस 0551 से कमालपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि अंजित अपने डेढ़ वर्षीय बेटे आयांश को दवा दिलाने के लिए दीपक के साथ निकले थे। गौसपुर गांव के पास जूनियर हाईस्कूल के सामने पहुंचते ही एक पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो संख्या यूपी 32 एचए 5005 दोनों को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Advertisement
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची सकलडीहा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो चालक ने युवकों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
दो मासूम बच्चों के सिर से हमेशा के लिए उठा पिता का साया
अंजित गुप्ता की मौत से उनका पूरा परिवार बिखर गया। उनके परिवार में पत्नी नैना देवी, बड़ा बेटा आदर्श कुमार, डेढ़ वर्षीय बेटा आयांश और बेटी नेहा हैं। जिस पिता की गोद में बैठकर मासूम आयांश दवा लेने निकला था, उसी हादसे ने उससे पिता का साया हमेशा के लिए छीन लिया। पति की मौत की खबर सुनते ही नैना देवी बदहवास हो गईं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पिता की मौत से अनजान दोनों मासूम बच्चों का भविष्य अब परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता बन गया है।
एक ही गांव के दो युवकों की असामयिक मौत से खोर गांव में मातम पसरा है। परिजनों के करुण क्रंदन से हर आंख नम है। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
