हिंदू युवा वाहिनी के तहसील संयोजक के जन्मदिन पर नेत्र चिकित्सा शिविर, 150 मरीजों की हुई जांच
कमालपुर। धानापुर विकासखंड के अवही गांव में बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के तहसील संयोजक के जन्मदिन के अवसर पर वृहद निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मां भारती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह ने किया।
कमालपुर, चन्दौली

4:14 PM, Feb 18, 2026
नवीन राय
जनपद न्यूज़ टाइम्सकमालपुर। धानापुर विकासखंड के अवही गांव में बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के तहसील संयोजक के जन्मदिन के अवसर पर वृहद निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मां भारती के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह ने किया।
शिविर में कुल 150 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 70 मरीजों को बीपी व शुगर अधिक होने के कारण ऑपरेशन के लिए अनफिट पाया गया, जबकि 52 मरीजों को एडवांस चश्मा प्रदान करने के लिए उपयुक्त माना गया। वहीं 10 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु आर जे सेकरा आई हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा।
यह चिकित्सा शिविर हिंदू युवा वाहिनी एवं त्रिशक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर ग्राम अवही में डॉ. धनंजय सिंह के आवास पर संपन्न हुआ, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जांच कर पात्र लोगों को निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
Advertisement
कार्यक्रम के संयोजक धीरेंद्र सिंह ‘आशीष’ (तहसील संयोजक, हिंदू युवा वाहिनी, सकलडीहा) ने बताया कि शिविर में आधुनिक उपकरणों से जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को समुचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।
चिकित्सक दल में डॉ. भरत कुमार गौड़ (नेत्र सर्जन), डॉ. महेश कुमार (नर्सिंग), डॉ. मनीषा (आई चेक), डॉ. अनुराधा कुमारी (आई चेक) सहित एक दर्जन चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। कार्यक्रम में झून्ना सिंह, अभिनव सिंह, संजय सिंह, दिलीप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
