धानापुर में पूर्व सैनिकों का हुंकार: समस्याएं नहीं सुलझीं तो बैठक का करेंगे बहिष्कार”
जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव के नेतृत्व में हुई, जिसमें पचासों पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई।जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव ने कहा कि धानापुर की धरती क्रांतिकारियों की धरती रही है और हमें इन वीर सपूतों पर गर्व है। उन्होंने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हर तीन महीने में जिलाधिकारी के साथ होने वाली बैठक में सैनिकों की समस्या
चंदौली

4:07 PM, May 3, 2026
धानापुर । वाराणसी मंडल वेटरन्स एसोसिएशन द्वारा कार्यरत सैनिकों, रिटायर्ड सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं को लेकर शहीद पार्क धानापुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव के नेतृत्व में हुई, जिसमें पचासों पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई।जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव ने कहा कि धानापुर की धरती क्रांतिकारियों की धरती रही है और हमें इन वीर सपूतों पर गर्व है। उन्होंने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हर तीन महीने में जिलाधिकारी के साथ होने वाली बैठक में सैनिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है।उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज सैनिक और उनके परिवार शासन-प्रशासन के दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर लिया गया है और जल्द ही जिलाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा।बैठक के दौरान ग्राम जगदीशपुर निवासी पूर्व सैनिक रामप्यारे की समस्या को लेकर सैनिकों का समूह धानापुर थाने पहुंचा, जहां अधिकारियों से वार्ता की गई। साथ ही एसडीएम से फोन पर भी बातचीत हुई, जिन्होंने लेखपाल को आवश्यक निर्देश दिए।वहीं एक अन्य मामले में पूर्व सैनिक गुलाम अली के घर के सामने बढ़वल राजवाहा में नहर विभाग द्वारा मार्ग अवरुद्ध किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। इस संबंध में संबंधित जेई से वार्ता की गई, जिन्होंने अगले दिन रास्ता साफ कराने का आश्वासन दिया।
Advertisement
बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि मासिक बैठक में जिलाधिकारी स्वयं उपस्थित नहीं होंगे, तो सैनिक उस बैठक का बहिष्कार करेंगे।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर राजवंत सिंह, जिलाध्यक्ष विजय नारायण यादव, मंडल अध्यक्ष मणि देव चतुर्वेदी, कैप्टन राजेंद्र सिंह, कैप्टन वी.एन. सिंह, सूबेदार मेजर गुलाम अली, सूबेदार दया शंकर उपाध्याय, तहसील अध्यक्ष जे.पी. मौर्या, सूबेदार मंगल यादव, सूबेदार विनोद कुमार, सूबेदार मनमोहन प्रसाद, नायब सूबेदार दिलीप कुमार सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
