अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने पर जोर, डीएम ने नहर मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण
जिले में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सोमवार को नरायणपुर पम्प कैनाल नहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नहरों की सफाई एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों को अंतिम छोर तक किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
चंदौली

6:47 PM, Jun 8, 2026
चंदौली, । जिले में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सोमवार को नरायणपुर पम्प कैनाल नहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नहरों की सफाई एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों को अंतिम छोर तक किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान लौदा गांव के पास नहर में साइड स्लोप, ड्राइंग के अनुसार चौड़ाई, गहराई तथा किनारों के ढलान की गुणवत्ता की जांच की गई। जिलाधिकारी ने नहर के तटबंधों की मिट्टी को अच्छी तरह दबाकर मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि पानी के दबाव से कटाव की समस्या न उत्पन्न हो।
उन्होंने नहर में चल रहे पक्की दीवार निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया तथा उसकी मोटाई और मजबूती की जांच की। इस दौरान सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अनुराग सिंह को निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कार्य पूर्ण होने के बाद तकनीकी टीम द्वारा गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी पाई गई या अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने में लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने घटिया सामग्री के उपयोग या निर्धारित समय में कार्य पूरा न होने की स्थिति में ठेकेदारों का भुगतान रोकने, जुर्माना लगाने तथा ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी दिए।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान ग्राम बसंतु की मढ़ई में नहर के दाहिने किनारे बनाए गए डौला के कारण पक्की सड़क पर आई मिट्टी को तत्काल हटाने तथा तटबंध को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को अंतिम छोर तक सिंचाई का लाभ सुनिश्चित करने के लिए नहरों की गुणवत्तापूर्ण ग्रेडिंग कर सभी छोटी-बड़ी मरम्मत समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता चंद्र प्रभा, सहायक अभियंता अनुराग सिंह सहित सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित
