भगत सिंह के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर, हड़ौरा में हुई विचार गोष्ठी
शहाबगंज, चंदौली। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को ग्राम हड़ौरा में भगत सिंह विचार मंच के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कॉमरेड श्याम बिहारी सिंह ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और उनके सामाजिक विचारों पर विस्तार से चर्चा की।
शहाबगंज, चंदौली

5:43 PM, Sep 28, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्स
शहाबगंज, चंदौली। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को ग्राम हड़ौरा में भगत सिंह विचार मंच के तत्वावधान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कॉमरेड श्याम बिहारी सिंह ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और उनके सामाजिक विचारों पर विस्तार से चर्चा की।
वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के साथ सामाजिक समानता, जनभागीदारी और शोषणमुक्त समाज की स्थापना को भी महत्वपूर्ण माना था। उनके जीवन और विचार युवाओं को देश, समाज और जनहित के प्रति जागरूक होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
गोष्ठी में वर्तमान सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों के साथ स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास तथा आजादी के बाद देश के विकास मॉडल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह को केवल जयंती के अवसर पर याद करने के बजाय उनके लेखन और विचारों का अध्ययन कर नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।
Advertisement
इस दौरान महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक परिवर्तन से जुड़े महापुरुषों के विचारों का भी उल्लेख किया गया। उपस्थित लोगों ने भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके संघर्ष और विचारों को याद किया।
कार्यक्रम में वसीम अहमद, आनंद महामाया मार्गदर्शी, अलियार, रामकेश, रामअवध सिंह, करुणेश पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. मिश्री लाल पासवान ने किया, जबकि अध्यक्षता रामजी यादव ने किया।
