ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद चंदौली की चकिया तहसील की त्रैमासिक बैठक में पत्रकार एकता पर दिया गया जोर
चकिया (चंदौली)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद चंदौली के चकिया तहसील की द्विवार्षिक बैठक चकिया स्थित लक्ष्मी लान में आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, संगठन के विस्तार और ग्रामीण एवं तहसील स्तर के पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान चकिया तहसील की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
शहाबगंज, चंदौली

5:29 PM, Oct 13, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सउपजा के दस सदस्यों सहित दो दर्जन पत्रकारों ने ग्रापए की सदस्यता ग्रहण की।
चकिया (चंदौली)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद चंदौली के चकिया तहसील की द्विवार्षिक बैठक चकिया स्थित लक्ष्मी लान में आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, संगठन के विस्तार और ग्रामीण एवं तहसील स्तर के पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान चकिया तहसील की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वहीं क्षेत्र के अन्य संगठनों के दो दर्जन से अधिक पत्रकारों ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी मंडल के संरक्षक तारकेश्वर सिंह ने संगठन के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश में लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्रनाथ सिंह जी के नेतृत्व में 62 जनपदोंमें संगठन की इकाइयां मजबूती से कार्य कर रही हैं। जबकि 10 जिलों में पुनर्गठन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य ग्रामीण और तहसील स्तर के पत्रकारों को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराना और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा करना है। जिलाध्यक्ष श्री आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में संगठन काफी मजबूती से काम कर रहा है। आज हमारे जिन नये सदस्यों ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की है हम उनके सुख-दुख में हमेशा भागीदार रहेंगे। उन्होंने कहा कि नये सदस्य हमारे परिवार के मजबूत और अभिन्न अंग हैं,उनके मान सम्मान में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील चकिया में आज शामिल होने वालों उपजा छोड़कर श्री प्रेमशंकर त्रिपाठी, गोविंद केशरी,विजय विश्वकर्मा, मनोज सिंह यादव , राकेश केशरी,अवधेश कुमार द्विवेदी,श्रीप्रकाश दुबे, मुहम्मद तस्लीम के अन्य संगठनों के लगभग दो दर्जन नये सदस्यों ने सदस्यता ली, बैठक में रतीश कुमार, मिथलेश कुमार , मुसाफिर विश्वकर्मा, मंगला सिंह,राम अशीष विश्वकर्मा राकेश सिंह, राहुल त्रिपाठी,राम अशीष भारती सहित लगभग दो दर्जन पत्रकार उपस्थित रहे, संचालन तहसील अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने किया।
Advertisement
