40 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर उपनिरीक्षक रामचन्द्र साही को भावभीनी विदाई
शहाबगंज थाने में लगभग 40 वर्ष का गौरवपूर्ण सेवाकाल पूर्ण करने पर उपनिरीक्षक रामचन्द्र साही के सम्मान में शनिवार को भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह, साफा, अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
शहाबगंज, चंदौली

5:34 PM, Aug 1, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज (चंदौली)। शहाबगंज थाने में लगभग 40 वर्ष का गौरवपूर्ण सेवाकाल पूर्ण करने पर उपनिरीक्षक रामचन्द्र साही के सम्मान में शनिवार को भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह, साफा, अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) शतीष शुक्ल ने कहा कि उपनिरीक्षक रामचन्द्र साही ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य किया। उनका सरल व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण नए पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व है। रामचन्द्र साही ने अपने कार्यकाल में इस दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया और विभाग की गरिमा को बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं।
Advertisement
समारोह में थाना प्रभारी निरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रामचन्द्र साही का अनुभव, सौम्य स्वभाव और कार्यशैली सदैव याद रखी जाएगी।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक प्रेम सिंह, संतोष सिंह, कमलाकांत यादव, हेड मुहर्रिर चन्द्रशेखर, प्रभाकर, बालकृष्ण मौर्य, नितू भारती, ग्राम प्रधान गुलफाम अहमद मिक्कू, मुनिराज यादव, सत्येन्द्र सिंह, लालब्रत पासवान, समाजसेवी अजय जायसवाल, राम सूचित दूबे सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी ने रामचन्द्र साही को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की मंगलकामनाओं के साथ किया।
