14 वर्ष की सेवा के बाद स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अमर सिंह को भावभीनी विदाई
समारोह में वक्ताओं ने अमर सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, टीकाकरण कार्यक्रमों को गति देने तथा विभागीय गतिविधियों के प्रभावी संचालन में उनका योगदान सराहनीय रहा। उनके सरल स्वभाव, कार्य के प्रति समर्पण और सहयोगात्मक रवैये की सभी ने प्रशंसा की।
शहाबगंज, चंदौली

7:31 PM, Jun 19, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अमर सिंह के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। 14 वर्षों तक शहाबगंज ब्लॉक में अपनी सेवाएं देने के बाद उनका स्थानांतरण मिर्जापुर जनपद के सीखड़ ब्लॉक में होने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।
समारोह में वक्ताओं ने अमर सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, टीकाकरण कार्यक्रमों को गति देने तथा विभागीय गतिविधियों के प्रभावी संचालन में उनका योगदान सराहनीय रहा। उनके सरल स्वभाव, कार्य के प्रति समर्पण और सहयोगात्मक रवैये की सभी ने प्रशंसा की।
Advertisement
इस अवसर पर अमर सिंह ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शहाबगंज में बिताए गए 14 वर्ष उनके जीवन की अमूल्य पूंजी हैं। उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।
समारोह में डॉ. मनीष द्विवेदी, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, महेश प्रसाद कुरिल, महिपाल यादव, रोशन पटेल, अजय मौर्य, प्रेमलता, आशा, लालती सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।