जलालपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सोमवार की सुबह 7 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
चंदौली। विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत उपकेंद्र जलालपुर (कांटा) पर ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 26 अक्टूबर को क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
शहाबगंज, चंदौली

9:02 AM, Oct 25, 2026
Vinod Kumar
जनपद न्यूज़ टाइम्सचंदौली। विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत उपकेंद्र जलालपुर (कांटा) पर ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 26 अक्टूबर को क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत वितरण उपखंड सैयदराजा के उपखंड अधिकारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जलालपुर (कांटा) विद्युत उपकेंद्र पर वर्तमान में स्थापित 5 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को हटाकर उसके स्थान पर 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इस कार्य के लिए सोमवार को विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
Advertisement
विभाग का कहना है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, कार्य के दौरान उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य निपटा लें और पानी सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
