कमालपुर में व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव 23 अगस्त को
कमालपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में शनिवार देर शाम कमालपुर स्थित एक निजी लॉन में व्यापारियों की खुली बैठक हुई। बैठक में वर्तमान अध्यक्ष शंकर गुप्ता को लेकर व्यापारियों में आम सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद जिला पदाधिकारियों ने कमालपुर व्यापार मंडल में चुनाव कराने की घोषणा की। साथ ही वर्तमान कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया।
कमालपुर, चंदौली

7:01 PM, Aug 9, 2026
नीरज अग्रहरि
जनपद न्यूज़ टाइम्सकमालपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में शनिवार देर शाम कमालपुर स्थित एक निजी लॉन में व्यापारियों की खुली बैठक हुई। बैठक में वर्तमान अध्यक्ष शंकर गुप्ता को लेकर व्यापारियों में आम सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद जिला पदाधिकारियों ने कमालपुर व्यापार मंडल में चुनाव कराने की घोषणा की। साथ ही वर्तमान कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि शंकर गुप्ता पिछले करीब 30 वर्षों से संगठन की ओर से कमालपुर बाजार के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए लगातार कार्य किया है। हालांकि, अब अध्यक्ष पद को लेकर व्यापारियों में आम सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में संगठन ने नए अध्यक्ष के चुनाव का निर्णय लिया है, ताकि व्यापारियों के हितों और उनके संरक्षण के लिए संगठन को और मजबूत किया जा सके।
उन्होंने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया के तहत 11 से 16 अगस्त तक सदस्यता अभियान, 18 अगस्त को नामांकन और 23 अगस्त को मतदान के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा। अध्यक्ष पद के अलावा महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। चुनाव में वही व्यापारी भाग ले सकेंगे, जो संगठन के सदस्य होंगे।
Advertisement
जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग भी लिया जाएगा।
बैठक में प्रदेश मंत्री चंद्रशेखर जायसवाल, राकेश मोदनवाल, महफूज आलम सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
