राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज के आठ छात्र सफल
शहाबगंज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज के आठ छात्रों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयनित सभी छात्रों को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक प्रति माह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति 12 माह तक प्रदान की जाएगी। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।
शहाबगंज, चंदौली

5:02 PM, Mar 1, 2026
विनोद कुमार
जनपद न्यूज़ टाइम्सशहाबगंज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज के आठ छात्रों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चयनित सभी छात्रों को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक प्रति माह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति 12 माह तक प्रदान की जाएगी। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।
सफल होने वाले छात्रों में विकास कुमार, शिवम कुमार गुप्ता, अखिलेश विश्वकर्मा, अनुष्का कुमारी, सोनाली कुमारी, अफ्रोजा बानों, वर्षा कुमारी तथा सागर विश्वकर्मा शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है।
Advertisement
विद्यालय के शिक्षक केशरी नंदन जयसवाल ने कहा कि यह सफलता छात्रों की निरंतर मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में नियमित रूप से अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की गईं और छात्रों को परीक्षा के प्रारूप के अनुरूप तैयारी कराई गई। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी विद्यालय के छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की तथा सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अभिभावकों ने भी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस छात्रवृत्ति से बच्चों की आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
