अमन चैन, एकता और भाईचारे के संदेश के साथ अदा हुई ईद की नमाज
शहाबगंज। ईद-उल-फितर का पावन पर्व क्षेत्र में परंपरागत उत्साह, आपसी सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत झलक के साथ मनाया गया अमरसीपुर, अमांव, एकौना, भूसी, भोड़सर, करनौल, ठेकहां, मुरकौल,बड़गांवा, किड़िहीरा, इलिया , मझुई सहित दर्जनों गांवों की मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी अकीदत और शिद्दत के साथ ईद की नमाज अदा की नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और सभी वर्गों के बीच भ
शहाबगंज, चंदौली

3:46 PM, Mar 21, 2026
क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
शहाबगंज। ईद-उल-फितर का पावन पर्व क्षेत्र में परंपरागत उत्साह, आपसी सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत झलक के साथ मनाया गया अमरसीपुर, अमांव, एकौना, भूसी, भोड़सर, करनौल, ठेकहां, मुरकौल,बड़गांवा, किड़िहीरा, इलिया , मझुई सहित दर्जनों गांवों की मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी अकीदत और शिद्दत के साथ ईद की नमाज अदा की नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और सभी वर्गों के बीच भाईचारे व एकता कायम रहने की दुआएं मांगी गईं।
सुबह होते ही मस्जिदों के आसपास रौनक बढ़ गई। सफेद परिधानों में सजे लोग कतारबद्ध होकर नमाज के लिए पहुंचे, जहां इमामों ने ईद की नमाज अदा कराई और इंसानियत, मोहब्बत और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। नमाज के बाद ईद मुबारक की गूंज के साथ लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। यह दृश्य क्षेत्र की सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बन गया
Advertisement
ईद के इस खास मौके पर घर-घर में मीठी सेवई, खीर और तरह-तरह के पकवान बनाए गए लोगों ने अपने रिश्तेदारों, पड़ोसियों और मित्रों के घर जाकर सेवई खिलाई और बधाइयां दीं बच्चों में ईद को लेकर खास उत्साह देखने को मिला जो नए कपड़े पहनकर और ईदी पाकर बेहद खुश नजर आए त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा थाना प्रभारी प्रियंका सिंह अपने हमराहियों के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करती रहीं और हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखीं प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे जिससे पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता और जनता के सहयोग से ईद का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
