पोखरी पटने से गलियों में भरा नाबदान का पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
धीना । बरहनी विकासखंड के रहपुरी गांव में पोखरी पट जाने से जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। घरों से निकलने वाला नाबदान का पानी गलियों में जमा हो रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं गंदा पानी जमा होने से संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को लामबंद होकर ग्राम प्रधान समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
धीना, चंदौली

6:16 PM, Nov 14, 2026
फरीदुद्दीन
जनपद न्यूज़ टाइम्सचकनाली की खुदाई नहीं होने से जलनिकासी बाधित, संक्रमण फैलने की आशंका से ग्रामीणों में आक्रोश
धीना । बरहनी विकासखंड के रहपुरी गांव में पोखरी पट जाने से जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। घरों से निकलने वाला नाबदान का पानी गलियों में जमा हो रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं गंदा पानी जमा होने से संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को लामबंद होकर ग्राम प्रधान समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
Advertisement
प्रदर्शन के दौरान धनंजय यादव ने कहा कि आजादी के बाद से कई ग्राम प्रधानों ने गांव के विकास को लेकर तमाम वादे किए, लेकिन जलनिकासी की समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका। गांव की पोखरी पट जाने से पानी की निकासी बंद हो गई है। गांव से महज 100 मीटर की दूरी पर अगहरवीर बहुरिया नदी स्थित है। वहां तक पानी पहुंचाने के लिए चकनाली बनाई गई है, लेकिन उसकी खुदाई नहीं होने से पानी गलियों में ही जमा हो रहा है। इससे ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से चकनाली की खुदाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में नंदलाल यादव, रविंद्र यादव, रजायन यादव, शिवमूरत, बालचंद, मुलायम यादव, सुनील, विकास, दीपक, पिंटू सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
